logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

प्यार में रोड़ा बने पिता की हत्या! एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सनसनीखेज खुलासा

✍ Super Admin 🕒 29 Apr 2026, 01:17 PM
प्यार में रोड़ा बने पिता की हत्या! एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सनसनीखेज खुलासा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए चर्चित राजवीर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे अवैध प्रेम संबंध और शादी की जिद मुख्य वजह रही।

प्यार में बाधा बना पिता, प्रेमी ने रच डाली हत्या की साजिश
मृतक राजवीर की शादीशुदा बेटी से आरोपी पंकज का प्रेम संबंध था। वह युवती का तलाक कराकर उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पिता राजवीर इसके सख्त खिलाफ थे। इसी वजह से आरोपी ने अपने साथी छोटेलाल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

शराब के बहाने खेत में ले जाकर हथौड़े से की हत्या । दिनांक 26 अप्रैल की शाम आरोपी पंकज और उसका साथी छोटेलाल, राजवीर को शराब पिलाने के बहाने बौंगला अंडरपास के पास पापुलर के खेत में ले गए। वहां दोनों ने मिलकर राजवीर के सिर पर हथौड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी।

112 कॉल से खुला मामला, पुलिस ने तेजी से सुलझाया केस
27 अप्रैल की सुबह डायल 112 के जरिए घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी भेजा गया, जहां परिजनों ने पहचान की। बेटे प्रियांशु की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

 डिजिटल एविडेंस से आरोपी तक पहुंची पुलिस
एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल से मिले साक्ष्य और मोबाइल डाटा की जांच की। एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची और बहादराबाद स्थित लकी हॉस्पिटल के पास से पंकज को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे आरोपी को भी दबोचा, हथौड़ा और बाइक बरामद
पंकज की निशानदेही पर नहर पटरी मार्ग से उसके साथी छोटेलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, स्प्लेंडर बाइक, मृतक का मोबाइल, पर्स और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

सिडकुल में काम करते थे आरोपी और मृतक
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतक दोनों सिडकुल की अलग-अलग कंपनियों में काम करते थे और पहले से एक-दूसरे को जानते थे।

एसएसपी नवनीत सिंह की टीम को बड़ी सफलता
इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने में बहादराबाद पुलिस, सिडकुल थाना और सीआईयू टीम की अहम भूमिका रही। एसएसपी नवनीत सिंह ने पूरी टीम की सराहना की है।

Comments (0)