logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

SSP डोबाल का सख़्त एक्शन: बहादराबाद में 10 हिस्ट्रीशीटर पर कसा शिकंजा, खोली गई हिस्ट्रीशीट..

✍ Super Admin 🕒 01 Feb 2026, 06:59 PM
SSP डोबाल का सख़्त एक्शन: बहादराबाद में 10 हिस्ट्रीशीटर पर कसा शिकंजा, खोली गई हिस्ट्रीशीट..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार! बहादराबाद क्षेत्र में कानून को चुनौती देने वाले आदतन अपराधियों के लिए अब दिन आसान नहीं रहे। गोकशी, लूट, चोरी, नकबजनी, अवैध शराब, अवैध शस्त्र और मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख़्त तेवर दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। SSP प्रमेन्द्र डोबाल के स्पष्ट निर्देशों के बाद बहादराबाद पुलिस ने 10 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

SSP डोबाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान.....
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। बार-बार संगीन अपराधों में संलिप्त रहने वाले इन अपराधियों को अब पुलिस की कड़ी निगरानी में रखा जाएगा। बहादराबाद थाना पुलिस ने गोकशी, मादक पदार्थ तस्करी, अवैध शस्त्र, लूट, चोरी, नकबजनी और लड़ाई-झगड़े जैसे मामलों में लिप्त 10 आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है।

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा बोले— अपराधियों को नहीं मिलेगी कोई राहत....
थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चिन्हित सभी हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। प्रत्येक माह उनकी थाने में परेड कराई जाएगी और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सख़्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि बहादराबाद क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा।

इन 10 अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट....
सरफराज पुत्र जुल्फकार — निवासी शेखपुरी
नफीस उर्फ रद्दी पुत्र पीरू — निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
वरीश पुत्र पीरू — निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
शाहरूख पुत्र जाहिद — निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
शाहिद उर्फ बीवा पुत्र शकूर — निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
अनीश पुत्र पीरू — निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान
नफीस उर्फ तीतर पुत्र नसीम उर्फ भैरा — निवासी ग्राम मरगूबपुर
शहजाद पुत्र नवाब — निवासी ग्राम मरगूबपुर
कुर्बान पुत्र मुज्जफर — निवासी ग्राम मरगूबपुर
परवश पुत्र शहीद — निवासी ग्राम मरगूबपुर

Comments (0)