logo
Breaking News
● रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद ● राहिल कुरैशी बने अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के नए सेक्रेटरी ● हरिद्वार में विवादित धार्मिक कार्यक्रम पर रोक: कांवड़ मेले के बीच सलीम वास्तिक की मौजूदगी से बढ़ी हलचल (देखे वीडियो) ● मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, छह लाख का सोने का कड़ा बरामद ● ऑपरेशन प्रहार: ₹5000 का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा ● प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा ● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद ● 13 दिन स्कूल बंद, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई ● ₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा ● राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि ● शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर गन्ना विकास परिषद काशीपुर सक्रिय, किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित
क्राइम

वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार (देखे वीडियो)

✍ Super Admin 🕒 04 Jun 2026, 06:45 PM
वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार (देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में एक युवक के हाथ बांधकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन न कराने पर पार्किंग संचालक के खिलाफ भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच की तो मारपीट में शामिल दो युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दोनों आरोपित पिछले कई महीनों से रोड़ीबेलवाला क्षेत्र की एक पार्किंग में कार्यरत थे, लेकिन पार्किंग संचालक द्वारा उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। इस लापरवाही पर पुलिस ने पार्किंग संचालक का भी पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।

गिरफ्तार आरोपितों में नूतन (32) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम बिलाई, थाना हलदौर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) तथा रोबिन (18) पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम मुंडलाना, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संदीप वर्मा, कांस्टेबल प्रकाश तथा कांस्टेबल लखन सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Comments (0)