logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
प्रशासन

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने दो नाबालिग सगी बहनों को सकुशल किया बरामद

✍ Super Admin 🕒 21 May 2026, 03:18 PM
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने दो नाबालिग सगी बहनों को सकुशल किया बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर।  कलियर में हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना पिरान कलियर पुलिस ने घर से लापता हुई दो नाबालिग सगी बहनों को सकुशल बरामद कर लिया। बेटियों के सुरक्षित मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

17 मई को दर्ज कराया गया था मुकदमा
जानकारी के अनुसार फैजान आलम पुत्र मकसूद अली निवासी वार्ड नंबर 09 मुकर्रबपुर कलियर ने 17 मई 2026 को थाना पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दो नाबालिग बेटियां 16 मई से बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं और वापस नहीं लौटी हैं।

इस मामले में थाना पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संख्या 101/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कलियर और रुड़की क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की और लगातार तलाश अभियान चलाया।

पुलिस की सक्रियता और तत्परता के चलते 20 मई 2026 को दोनों नाबालिग बहनों को कलियर दरगाह क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया।

मुजफ्फरनगर तक पहुंच गई थीं दोनों बहनें
पूछताछ में दोनों बहनों ने बताया कि वे परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकल गई थीं। पहले वे रुड़की पहुंचीं और वहां से ट्रेन के जरिए मुजफ्फरनगर चली गई थीं।
पुलिस की मुस्तैदी के कारण दोनों बच्चियां किसी गलत हाथों में जाने से बच गईं।

बाल कल्याण समिति के समक्ष किया गया पेश
बरामदगी के बाद दोनों नाबालिग बहनों को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।
बरामद किशोरियों में—
एक की उम्र 16 वर्ष
दूसरी की उम्र 14 वर्ष बताई गई है।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में—
उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला
हेड कांस्टेबल जयप्रकाश
होमगार्ड राजेन्द्र सिंह
होमगार्ड वीरवती

Comments (0)