logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

"बिनारसी दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रिश्तों के शक ने भड़काया खूनी संघर्ष, 11 आरोपी गिरफ्तार..

✍ Super Admin 🕒 04 Feb 2026, 08:50 PM
"बिनारसी दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रिश्तों के शक ने भड़काया खूनी संघर्ष, 11 आरोपी गिरफ्तार..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

रुड़की: कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बिनारसी में रविदास जयंती के दिन हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों पक्षों के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था, जिसे देखते हुए पुलिस ने सख़्त कदम उठाए।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तुरंत गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही विशेष पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए। पुलिस की कार्रवाई से गांव में शांति व्यवस्था बहाल की गई।

क्या था पूरा मामला.....
दिनांक 1 फरवरी की शाम करीब 5 बजे युवती से संबंधों के शक को लेकर आरोपी विशाल ने अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर गांव के ही युवक आनंद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए आनंद पक्ष के लोगों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए विशाल के चाचा मांगेराम की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद गांव में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं।

दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे....
मृतक मांगेराम के पुत्र जोनी और मृतक आनंद के पिता लक्ष्मीचंद की तहरीर पर थाना भगवानपुर में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए दोनों मुकदमों से संबंधित कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अवैध तमंचा और कारतूस बरामद....
पुलिस ने आरोपी विशाल की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।

जांच में सामने आया हत्या का कारण.....
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विशाल को शक था कि मृतक आनंद के उसकी बहन से संबंध थे। इसी शक के चलते विवाद बढ़ा और दो लोगों की जान चली गई।

गिरफ्तार आरोपी.....
गिरफ्तार सभी आरोपी ग्राम बिनारसी, जनपद हरिद्वार के निवासी हैं। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Comments (0)