logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
प्रशासन

कलियर में पुलिस का बड़ा एक्शन: अतिक्रमण पर प्रहार, संदिग्धों पर सख्ती

✍ Super Admin 🕒 31 May 2026, 08:58 PM
कलियर में पुलिस का बड़ा एक्शन: अतिक्रमण पर प्रहार, संदिग्धों पर सख्ती

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर।   कलियर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए कलियर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने अब जमीनी स्तर पर निगरानी और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार, फुव्वारा चौक, दरगाह क्षेत्र समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों से सीधा संवाद कर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

 अतिक्रमण हटाया, अग्निकुंड पर सख्ती
अभियान के दौरान दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को हटवाया गया और बीच रास्ते में जल रहे अग्निकुंड को तत्काल हटाने के सख्त निर्देश दिए गए। पुलिस ने साफ किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 वाहनों की चेकिंग और संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस ने कई स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

 “अभियान लगातार जारी रहेगा” – थाना प्रभारी
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमित गश्त और चेकिंग से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
सख्त संदेश:
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अतिक्रमण करने वालों, कानून तोड़ने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)