logo
Breaking News
● ज्वालापुर के बंजारेवाला में समाजवादी पार्टी की पीडीए चौपाल, मिशन 2027 पर जोर ● हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 12 बाइक बरामद ● हरिद्वार पुलिस ने बच्ची चोरी का खेल किया बेनकाब, 10 दिन बाद चार माह की मासूम सकुशल बरामद ● 7 माह के अपहृत मासूम को कलियर पुलिस ने सकुशल किया बरामद, भीख मंगवाने के लिए रची गई थी साजिश ● बॉलीवुड गायक शबाब साबरी ने दरगाह साबिर पाक में पेश की चादर, देश-दुनिया की अमन-सलामती की मांगी दुआ ● गंगनहर पुलिस की तिहरी सफलता: ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, वाहन चोर गिरोह दबोचा, 51 मोबाइल लौटाए ● 72 घंटे में बच्चा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत छह गिरफ्तार (देखे वीडियो) ● हरिद्वार में राशन कार्डों का विशेष सत्यापन अभियान जारी, 462 कार्ड निरस्त ● पिरान कलियर में पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी अनहोनी, लावारिस मिले मासूम को परिजनों से मिलाया ● खानपुर विधानसभा में बढ़ा सुराज सेवा दल का जनाधार, जलालपुर और अतमालपुर में रमेश जोशी का भव्य स्वागत ● धोखाधड़ी के ₹5000 के इनामी आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, चार साल से था फरार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● 25 दिन की मैराथन जांच के बाद ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ● चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा (देखे वीडियो) ● हेमकुंड एक्सप्रेस में बिछड़ी वृद्धा को जीआरपी ने सकुशल परिजनों तक पहुंचाया
क्राइम

हुक्का गैंग पर लक्सर पुलिस का शिकंजा: फेसबुक पर दुष्प्रचार करने वाला और गैंग को असलहा सप्लाई करने वाला मुख्य सदस्य गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 14 Mar 2026, 07:33 PM
हुक्का गैंग पर लक्सर पुलिस का शिकंजा: फेसबुक पर दुष्प्रचार करने वाला और गैंग को असलहा सप्लाई करने वाला मुख्य सदस्य गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: लक्सर पुलिस ने कुख्यात “हुक्का गैंग” के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोशल मीडिया खासकर फेसबुक पर गैंग से जुड़े दुष्प्रचार में सक्रिय बताया जा रहा है और गैंग के सदस्यों को अवैध असलहे उपलब्ध कराने का काम करता था।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों और गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लक्सर पुलिस लगातार फरार और वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम भूरनी क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुआंखेड़ा की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम सालम पुत्र जहीर हसन निवासी घिस्सोपुरा थाना मंगलौर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह विशाल पुत्र मुकेश निवासी मुण्डाखेड़ा खुर्द के नेतृत्व वाले गैंग से जुड़ा है और गैंग के लिए अवैध असलहे की व्यवस्था करता था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 10 मार्च की रात गैंग के कई सदस्य दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर नगला खिताब निवासी गौरव के घर पहुंचे थे। यहां गैंग के सदस्यों ने घर के बाहर और अंदर घुसकर फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि वीडियो क्लिप को लेकर हुए विवाद में युवक से पैसे की मांग की जा रही थी। हालांकि गौरव किसी तरह जान बचाने में कामयाब रहा और घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।


मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ खादर क्षेत्र में छिपे हुए थे। इससे पहले पुलिस गैंग के एक अन्य सदस्य अनुज कश्यप को भी गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को सालम अपने एक साथी से मिलने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी, उप निरीक्षक लोकपाल परमार, उप निरीक्षक विपिन कुमार, उप निरीक्षक दीपक चौधरी व मुख्य आरक्षी मीनान शामिल रहे।

Comments (0)