logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

Jwalapur:- आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, थार से मारी टक्कर, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल..

✍ Super Admin 🕒 05 Feb 2026, 12:11 PM
Jwalapur:- आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, थार से मारी टक्कर, दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर वापस ले जा रही मुजफ्फरनगर पुलिस टीम पर हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी के बेटे और उसके साथियों ने थार और स्कॉर्पियो से पुलिस वाहन को निशाना बनाते हुए कई बार टक्कर मारी। हमले में एक दरोगा, एक सिपाही और एक महिला कांस्टेबल घायल हो गए। समय रहते ज्वालापुर पुलिस के पहुंचने से पुलिस टीम की जान बच सकी।

मुजफ्फरनगर के थाना छपार में तैनात दारोगा अनुराग सिंह अपनी टीम—सिपाही मोहित, अनिल कुमार और महिला सिपाही प्राची—के साथ धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी संजय निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर की तलाश में हरिद्वार पहुंचे थे। ज्वालापुर कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद टीम आरोपी के घर पहुंची, जहां वह मौजूद नहीं मिला। इस दौरान उसके बेटे ईशांत को मुकदमे की जानकारी दी गई।

कुछ समय बाद संजय त्रिमूर्ति बाजार की ओर से आता दिखाई दिया। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस से सहयोग नहीं किया। तभी उसका बेटा ईशांत अपने साथियों के साथ थार गाड़ी से मौके पर पहुंच गया और पुलिस से अभद्रता करने लगा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया।

पुलिस टीम जब संजय को लेकर मुजफ्फरनगर रवाना हुई, तो रास्ते में ईशांत की थार और एक काले रंग की स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने पुलिस वाहन का पीछा शुरू कर दिया। भूमानंद अस्पताल के पास जान से मारने की नीयत से पुलिस वाहन में कई बार टक्कर मारी गई। इस हमले में दारोगा अनुराग सिंह, महिला कांस्टेबल प्राची और सिपाही अनिल घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घिरी हुई मुजफ्फरनगर पुलिस को आरोपियों से सुरक्षित निकाला। मामले में ईशांत पुत्र संजय, शिवम मलिक पुत्र अनुज, अमन पुत्र गजेन्द्र, अनुज मलिक, कुणाल त्यागी और अनिरुद्ध सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ईशांत, शिवम मलिक और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अनिरुद्ध समेत अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Comments (0)