logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

Haridwar:- जिसने मशीनें चलाईं, उसी ने उड़ाईं! सिडकुल फैक्ट्री से 15 लाख की चोरी करने वाला पूर्व कर्मचारी ही निकला सूत्रधार, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

✍ Super Admin 🕒 13 Jan 2026, 06:38 PM
Haridwar:- जिसने मशीनें चलाईं, उसी ने उड़ाईं! सिडकुल फैक्ट्री से 15 लाख की चोरी करने वाला पूर्व कर्मचारी ही निकला सूत्रधार, पुलिस ने किया गिरफ्तार..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में हुई लाखों की फैक्ट्री चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराध कई बार बाहर से नहीं, भीतर से जन्म लेता है। फैक्ट्री से करीब 15 लाख रुपये की कीमती मशीनरी चोरी करने वाला शख्स कोई पेशेवर गिरोह का सदस्य नहीं, बल्कि उसी फैक्ट्री में काम कर चुका पूर्व कर्मचारी निकला।

पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर आरोपी को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 7 जनवरी 2026 को बहादराबाद स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी राहुल चौहान ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित उनके फार्म से ताले तोड़कर मशीनें चोरी कर ली गई हैं।

जांच के दौरान सामने आया कि चोरी की यह पूरी योजना फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारी नीरज ने बनाई थी। नौकरी के दौरान उसे फैक्ट्री के हर कोने, मशीनों की कीमत और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी के दम पर उसने मजदूरों को काम पर लगाया और मशीनों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदवाकर आसानी से फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नए साल का जश्न मनाने में जुट गया, लेकिन उसकी यह खुशी ज्यादा दिन नहीं चल सकी। थाना सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आईटीसी पुल के पास से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मशीनरी और वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर ली।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम हल्दुआमाफी, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। बरामद मशीनों में सर्वो स्टेबलाइजर, कन्वेयर मशीन, कोडिंग मशीन, प्लेट हीट एक्सचेंजर, तीन हॉर्सपावर की दो मोटर, कैंपर मशीन, हीटिंग टनल, एक हॉर्सपावर की मोटर और ल्यूमिनस कंपनी का यूपीएस शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले के खुलासे में थाना सिडकुल पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस टीम....
थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक शैलेंद्र मंमगई, हेड कांस्टेबल गजेंद्र राजपूत, हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक, हेड कांस्टेबल संजय, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल गजेंद्र और कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान।

Comments (0)