logo
Breaking News
● हरिद्वार को नशामुक्त बनाने की कवायद तेज, अवैध नशे के कारोबार पर प्रशासन सख्त ● कलियर पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ● सिकरी शरीफ में धूमधाम से मनाया गया 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का पैगाम ● 7.73 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस ने NDPS एक्ट में दर्ज किया मुकदमा ● आदतन अपराधी को हरिद्वार जिले से किया गया तड़ीपार, एक महीने तक जिले में प्रवेश पर रोक ● एमएलसी चुनाव में सपा के पांच प्रत्याशियों की जीत पर मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी दुआ, 2027 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की जताई उम्मीद ● पीरपुरा में करवा चौथ पर छाए इंतजार प्रधान, महिलाओं को बांटे उपहार ● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश
प्रशासन

हरिद्वार: SSP नवनीत सिंह ने लंढौरा चौकी इंचार्ज अशोक सिरस्वाल को ‘मैन ऑफ द मंथ’ से किया सम्मानित

✍ Super Admin 🕒 18 Apr 2026, 09:39 PM
हरिद्वार: SSP नवनीत सिंह ने लंढौरा चौकी इंचार्ज अशोक सिरस्वाल को ‘मैन ऑफ द मंथ’ से किया सम्मानित

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। जनपद में आयोजित सैनिक सम्मेलन के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने लंढौरा पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक सिरस्वाल को “मैन ऑफ द मंथ” अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान मार्च 2026 के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्यों और अपराधों के सफल अनावरण के लिए प्रदान किया गया।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में फील्ड पर तैनात कर्मियों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण ही कानून-व्यवस्था की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, उन्हें सम्मानित करना जरूरी है, ताकि अन्य जवानों को भी प्रेरणा मिल सके।

एसएसपी ने बताया कि अशोक सिरस्वाल ने अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता, सक्रियता और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूती मिली है, जिसके चलते उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया।

इस मौके पर अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में गौरव और उत्साह देखने को मिला।
अंत में एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे इसी जज्बे, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करते रहें, ताकि समाज में शांति और कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Comments (0)