logo
Breaking News
● रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद ● राहिल कुरैशी बने अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के नए सेक्रेटरी ● हरिद्वार में विवादित धार्मिक कार्यक्रम पर रोक: कांवड़ मेले के बीच सलीम वास्तिक की मौजूदगी से बढ़ी हलचल (देखे वीडियो) ● मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, छह लाख का सोने का कड़ा बरामद ● ऑपरेशन प्रहार: ₹5000 का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा ● प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा ● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद ● 13 दिन स्कूल बंद, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई ● ₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा ● राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि ● शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर गन्ना विकास परिषद काशीपुर सक्रिय, किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित
क्राइम

Haridwar:- पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार..

✍ Super Admin 🕒 11 Jan 2026, 08:23 PM
Haridwar:- पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: हरिद्वार में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस दोहरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 14.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के स्पष्ट निर्देशों पर जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कोतवाली रानीपुर पुलिस ने छापेमारी व सघन चेकिंग अभियान के दौरान नशे के अवैध कारोबार में लिप्त दो तस्करों को रंगे हाथों दबोच कर बड़ी सफलता हासिल की।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पहली टीम ने गैस प्लांट क्षेत्र अंतर्गत विजन मेटल फैक्ट्री के पास खाली मैदान से आरोपी संतोष सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 09 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये) तथा स्मैक बिक्री से अर्जित 1500 रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं दूसरी टीम ने चौकी सुमननगर क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-03 से आरोपी मंगत दास को धर दबोचा। उसकी तलाशी में 05.30 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 55 हजार रुपये) बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी संतोष सिंह ने बताया कि उसने स्मैक मंगत नामक युवक से खरीदी थी, जिससे उसकी मुलाकात ब्रह्मपुरी सिडकुल स्थित के.टी.सी. बिल्डिंग के पास हुई थी। वहीं आरोपी मंगत दास ने खुलासा किया कि उसने यह स्मैक रावली महदूद क्षेत्र से प्राप्त की थी। पुलिस अब इस पूरे नशा नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। रानीपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम....
प्रभारी निरीक्षक – शांति कुमार
एसएसआई – नितिन चौहान
विकास रावत (चौकी प्रभारी, गैस प्लांट)
अर्जुन कुमार (चौकी प्रभारी, सुमननगर)
कांस्टेबल – उदय चौहान, सुरेन्द्र, दीपक रावत, हरीश राणा, दीप गौड़ शामिल रहे।

Comments (0)