logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

Haridwar:- आमजन की जान से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा, ज्वालापुर में अवैध चाइनीज मांझे का बड़ा जखीरा बरामद..

✍ Super Admin 🕒 20 Jan 2026, 06:13 PM
Haridwar:- आमजन की जान से खिलवाड़ करने वालों पर शिकंजा, ज्वालापुर में अवैध चाइनीज मांझे का बड़ा जखीरा बरामद..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जान के लिए खतरा बन चुके चाइनीज मांझे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर सख़्त रुख अपनाया है। ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में चाइनीज मांझा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिससे मांझा कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पूरे जनपद में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग के आदेश दिए गए थे।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ज्वालापुर बाजार और आसपास के इलाकों में पतंग व मांझा बेचने वाली दुकानों की गहन जांच शुरू की। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में एक बंद कमरे में बड़ी मात्रा में चाइनीज मांझा छिपाकर रखा गया है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खुलवाकर तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब, निवासी मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान, कोतवाली ज्वालापुर बताया। तलाशी के दौरान कमरे में रखे दो प्लास्टिक के कट्टों से 133 गट्टू अवैध चाइनीज मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने मांझे को मौके पर ही सील कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी....
वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, अपर उप निरीक्षक गंभीर तोमर, हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद, कांस्टेबल गणेश तोमर, कांस्टेबल अमित गौड़, कांस्टेबल राजेश बिष्ट व कांस्टेबल ताजबर सिंह।

Comments (0)