logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार — 110 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर दबोचा, PIT NDPS एक्ट में दूसरी गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, (देखें वीडियो)..

✍ Super Admin 🕒 19 Feb 2026, 05:21 PM
नशे के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार — 110 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर दबोचा, PIT NDPS एक्ट में दूसरी गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, (देखें वीडियो)..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: जनपद में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने दोहरी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा कसा है। 

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने 110 नशीले कैप्सूलों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया, जबकि दूसरे मामले में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी को PIT NDPS एक्ट के तहत जेल भेजा गया। 

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत लक्सर क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 110 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल (Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride व Dicyclomine Hydrochloride) बरामद हुए। आरोपी की पहचान फिरोज पुत्र मुस्ताक निवासी सुल्तानपुर, लक्सर (34 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लंबे समय से सक्रिय बताए जा रहे रईस पुत्र सईद निवासी लादपुर खुर्द, लक्सर के खिलाफ शासन स्तर से PIT NDPS एक्ट के तहत आदेश जारी होने पर पुलिस ने सुरागरसी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments (0)