logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
प्रशासन

पिरान कलियर थाने का अर्द्धवार्षिक व त्रैमासिक निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

✍ Super Admin 🕒 29 Mar 2026, 03:31 PM
पिरान कलियर थाने का अर्द्धवार्षिक व त्रैमासिक निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर । कलियर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस प्रशासन की सक्रियता देखने को मिली, जहां थाना पिरान कलियर का अर्द्धवार्षिक एवं त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी रुड़की सुश्री नतासा सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शेखर चन्द्र सुयाल शामिल रहे।


निरीक्षण दो चरणों में किया गया। पहले चरण में अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक की त्रैमासिक समीक्षा की गई, जबकि दूसरे चरण में जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक की अर्द्धवार्षिक समीक्षा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील दत्त पंत, चौकी प्रभारी इमलीखेड़ा, चौकी प्रभारी धनौरी सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।


निरीक्षण की शुरुआत अधिकारियों द्वारा सलामी लेने के साथ हुई। इसके बाद थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए।


इसके अलावा सरकारी संपत्ति, शस्त्रागार, कार्यालय अभिलेख, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरक, सीसीटीएनएस और मैस का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने, माल मुकदमाती के निस्तारण में तेजी लाने और सामान को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।


साथ ही ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तय समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी थाना स्टाफ को सख्त निर्देश दिए गए।


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और थाना व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments (0)