logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

"जिम से निकला ‘डेथ प्लान’, मॉल बना मर्डर स्पॉट — देहरादून विक्रम हत्याकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी..

✍ Super Admin 🕒 23 Feb 2026, 05:53 PM
"जिम से निकला ‘डेथ प्लान’, मॉल बना मर्डर स्पॉट — देहरादून विक्रम हत्याकांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

देहरादून: डालनवाला स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुए चर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या की साजिश से पर्दा उठा दिया है। उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है, जबकि छह आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि हत्या की योजना कई महीनों से तैयार की जा रही थी और इसके लिए अलग-अलग शहरों में रेकी की गई थी।

घटना के बाद कई टीमों का गठन.....
पुलिस अधिकारियों के अनुसार 13 फरवरी 2026 को डालनवाला क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान रायपुर के अमन विहार निवासी विक्रम शर्मा के रूप में की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गईं।

पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई बनी वजह......
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि विक्रम शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है और वह हत्या, हत्या के प्रयास व रंगदारी जैसे मामलों में शामिल रहा था। जेल में उसके करीबी से विवाद के बाद आरोपी विशाल सिंह को लगातार धमकियां मिल रही थीं। इसी रंजिश और अपराध जगत में दबदबा कायम करने के उद्देश्य से हत्या की साजिश रची गई।

जिम से जुटाई गई दिनचर्या की जानकारी......
जांच में सामने आया कि घटना से करीब तीन महीने पहले आरोपी अंकित वर्मा ने उसी जिम में सदस्यता ली थी, जहां विक्रम रोजाना जाता था। घटना के दिन उसने ही अपने साथियों को विक्रम के जिम में मौजूद होने की सूचना दी। जिम से बाहर निकलते ही आशुतोष और विशाल ने उस पर फायरिंग कर हत्या कर दी।

वारदात के बाद सुनियोजित तरीके से फरार.....
हत्या के बाद आरोपी सहस्त्रधारा क्षेत्र में बाइक खड़ी कर हरिद्वार पहुंचे और वहां से किराए पर ली गई स्कूटी व बाइक लौटाकर पहले से खड़ी स्कॉर्पियो से नोएडा फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और वाहन विवरण के आधार पर कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर से राजकुमार और ग्रेटर नोएडा से मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार किया।

छह आरोपी अभी फरार, इनाम घोषित......
पुलिस ने अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज और जितेन्द्र कुमार साहु अभी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

कई राज्यों में फैली थी साजिश.......
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले जमशेदपुर और नोएडा में हत्या की योजना बना चुके थे, लेकिन विक्रम के साथ हमेशा लोगों के मौजूद रहने के कारण उन्हें मौका नहीं मिला। बाद में देहरादून में उसकी गतिविधियों और दिनचर्या पर नजर रखकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments (0)