logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

शादी में तमंचे पर डांस पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 20 Mar 2026, 04:28 PM
शादी में तमंचे पर डांस पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार (थाना पथरी): शादी समारोह में तमंचे के साथ डांस करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हरिद्वार पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


मामला थाना पथरी क्षेत्र का है, जहां एक युवक शादी समारोह में अवैध तमंचे के साथ डिस्को करता हुआ नजर आया था। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।


निर्देशों के पालन में पथरी पुलिस ने 19 मार्च 2026 की रात को कार्रवाई करते हुए बहादरपुर जट्ट जाने वाली सड़क पर पानी की टंकी के पास से आरोपी रंजीत पुत्र जगपाल, निवासी ग्राम खड़ंजा (थाना कोतवाली लक्सर) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
 बरामदगी:
01 देशी तमंचा (315 बोर)
01 जिंदा कारतूस (315 बोर)
 पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल रविंदर बिष्ट और कांस्टेबल कान्तिराम शर्मा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Comments (0)