logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

21 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग का शातिर गिरफ्तार

✍ Super Admin 🕒 26 Mar 2026, 12:34 PM
21 घंटे में चैन स्नैचिंग का खुलासा, अंतरराज्यीय गैंग का शातिर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻


हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में हुई चैन लूट की घटना का पुलिस ने महज 21 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया।

 एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है।
घटना 23 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे की है, जब शिवालिक नगर स्थित शील फार्मेसी के संचालक सत्यशील वत्स की दुकान पर दो युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे। एक युवक बाहर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में घुसा। सामान लेने के बहाने अचानक उसने दुकानदार के गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीछा करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।


25 मार्च को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद स्थित बीएचईएल तिराहे के पास से आरोपी अनमोल गर्ग (24 वर्ष), निवासी गांधी नगर, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई चेन का आधा हिस्सा, एक अवैध फोल्डिंग चाकू और 200 रुपये नकद बरामद किए गए।


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने साथी आशीष उर्फ पगला (निवासी बुराड़ी, दिल्ली) के साथ मिलकर लूट और चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है। दोनों नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए इस तरह के अपराध करते हैं। वारदात से पहले दोनों ने इलाके की रेकी की थी और अंधेरा होने पर दुकान को निशाना बनाया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

Comments (0)