logo
Breaking News
● आस्था के केंद्र में बवाल! पिरान कलियर दरगाह परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी सफलता, लापता महिला और 5 वर्षीय मासूम सकुशल बरामद ● मंगलौर में दिनदहाड़े जानलेवा हमला, मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप (देखे वीडियो) ● हरिद्वार में आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, ताबड़तोड़ छापेमारी में अवैध शराब का जखीरा बरामद ● 17 माह बाद मासूम को मिला इंसाफ, दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12.57 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ● हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक साथी को बचाने उतरे चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबकर मौत (देखे वीडियो) ● हरिद्वार: कांवड़ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश नाकाम, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार ● जश्न-ए-ख़ैरुल वरा की तैयारियों के बीच AWN Foundation का गठन ● हज 2027 उत्तराखंड के 1526 यात्रियों का चयन । ● रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद ● राहिल कुरैशी बने अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के नए सेक्रेटरी ● हरिद्वार में विवादित धार्मिक कार्यक्रम पर रोक: कांवड़ मेले के बीच सलीम वास्तिक की मौजूदगी से बढ़ी हलचल (देखे वीडियो) ● मालिश के बहाने बुजुर्गों के सोने के आभूषण उड़ाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, छह लाख का सोने का कड़ा बरामद ● ऑपरेशन प्रहार: ₹5000 का ईनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, छह महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा
प्रशासन

पति से कहासुनी के बाद लापता हुई महिला बिहार से सकुशल बरामद, हरिद्वार पुलिस की मेहनत लाई रंग

✍ Super Admin 🕒 11 May 2026, 05:37 PM
पति से कहासुनी के बाद लापता हुई महिला बिहार से सकुशल बरामद, हरिद्वार पुलिस की मेहनत लाई रंग

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। हरिद्वार SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर लक्सर पुलिस और SOG रुड़की की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लापता महिला को बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति के साथ केदारनाथ धाम यात्रा पर गई थी और वापसी के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह ट्रेन यात्रा के दौरान पति से अलग होकर चली गई।

जानकारी के अनुसार 06 मई 2026 को कानपुर निवासी मनीष अग्रहरि ने कोतवाली लक्सर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी प्रज्ञा (28 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए लगातार कई संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया।
काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने महिला को बिहार के बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि देहरादून में पति से विवाद होने के बाद वह नाराज होकर अलग चली गई थी।
महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद की स्थिति में जल्दबाजी में घर छोड़ने के बजाय परिजनों और करीबियों की मदद लें।

Comments (0)