logo
Breaking News
● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री ● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह
प्रशासन

758वें उर्स की तैयारियों पर प्रशासन सख्त: घंटों चली हाईलेवल समीक्षा बैठक, जर्मन हैंगर में नहीं होगा सूफी नाइट कार्यक्रम(देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 05 Aug 2026, 01:08 PM
758वें उर्स की तैयारियों पर प्रशासन सख्त: घंटों चली हाईलेवल समीक्षा बैठक, जर्मन हैंगर में नहीं होगा सूफी नाइट कार्यक्रम(देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह हज़रत साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स/मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचाना शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ एवं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की संयुक्त अध्यक्षता में अधिकारियों, विभागीय प्रतिनिधियों और संबंधित ठेकेदारों के साथ घंटों तक हाईलेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उर्स से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उर्स के दौरान देश-विदेश से लाखों जायरीन दरगाह में जियारत के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अव्यवस्था या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागों और संबंधित ठेकेदारों को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सुरक्षा, ट्रैफिक और सुविधाओं पर विशेष फोकस
समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, स्वास्थ्य सेवाएं, अग्निशमन, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन सहित सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


जर्मन हैंगर में नहीं होगा सूफी नाइट कार्यक्रम
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेठ ने बताया कि इस वर्ष उर्स के दौरान जायरीनों के लिए लगाए जाने वाले जर्मन हैंगर में सूफी नाइट कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी और प्रत्येक विभाग की जवाबदेही तय रहेगी।


12 अगस्त से तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। 12 अगस्त से उर्स क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती शुरू कर दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था में कोई कमी न रहे।


बैठक में रहे मौजूद
बैठक में सीओ सुमित पांडेय, तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी, चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम प्रधान, शफकत अली, लेखाकार राव सद्दाम, सुपरवाइजर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार मौजूद रहे।

Comments (0)