logo
Breaking News
● 'अघोरा' यूट्यूब चैनल से बिछाया ठगी का जाल, तंत्र-मंत्र के नाम पर 4.60 लाख की ठगी, 12 घंटे में तीन गिरफ्तार ● पेपर लीक के विरोध में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग (देखे वीडियो) ● भाई ने भाई को मारी गोली, प्रधान पति पर फायरिंग का आरोप ● रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की कोशिश ● ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों और नशे में वाहन चलाने वालों पर बड़ा प्रहार ● जलभराव वाले गन्ना क्षेत्रों का एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए जल निकासी के निर्देश ● "धामी सरकार को भीम आर्मी का अल्टीमेटम: भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करो, नहीं तो कुर्सी छोड़ो!" ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा खुलासा: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म व लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार ● काशीपुर में किसानों संगोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वैज्ञानिक खेती पर दिया गया जोर ● रुड़की: झूठी हत्या की पटकथा का पर्दाफाश, बेगुनाहों को फंसाने की साजिश नाकाम; मृतक के साथी ही निकले आरोपी ● सनसनी: प्रेमी संग निकली किशोरी को नशेड़ियों ने रास्ते में रोका, प्रेमी की पिटाई कर दौड़ाया, किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप.. ● चेकिंग से बचने की कोशिश में मची तबाही, बाइकों की जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, सिपाही घायल..(देखे वीडियो) ● धनोरी इंटर कॉलेज विवाद फिर गरमाया, डीएम-एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग ● हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS एक्ट में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान गिरफ्तार ● कांवड़ मेला-2026: सुरक्षा और सेवा के डबल मिशन पर हरिद्वार पुलिस, श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी (देखे वीडियो)
क्राइम

'अघोरा' यूट्यूब चैनल से बिछाया ठगी का जाल, तंत्र-मंत्र के नाम पर 4.60 लाख की ठगी, 12 घंटे में तीन गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 17 Jul 2026, 03:07 PM
'अघोरा' यूट्यूब चैनल से बिछाया ठगी का जाल, तंत्र-मंत्र के नाम पर 4.60 लाख की ठगी, 12 घंटे में तीन गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। भूत-प्रेत और ऊपरी बाधा दूर करने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये ठगने वाले एक शातिर गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक एंडेवर कार, आईफोन 17 प्रो मैक्स और तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है।


भूत-प्रेत उतारने के नाम पर रची गई साजिश
पीड़ित विनोद कुमार, निवासी सोनीपत (हरियाणा), को आरोपियों ने विश्वास दिलाया कि विशेष तांत्रिक पूजा से उनकी सभी परेशानियां और कथित भूत-प्रेत का साया दूर हो जाएगा। इसके लिए 4.60 लाख रुपये खर्च होने की बात कहकर उन्हें हरिद्वार स्थित चंडी देवी मंदिर क्षेत्र में बुलाया गया। आरोपियों ने पूजा के दौरान पीड़ित के हाथ में लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका पकड़ा दिया और नकदी से भरा बैग अपनी एंडेवर कार में रखवा लिया। कुछ देर बाद पूजा का सामान लाने का बहाना बनाकर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
लूट नहीं, निकली सुनियोजित ठगी
16 जुलाई की रात डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहले इसे लूट की घटना मानकर जांच शुरू की। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो खुलासा हुआ कि पूरा मामला तंत्र-मंत्र के नाम पर की गई सुनियोजित ठगी का था।


एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना श्यामपुर पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जिलेभर में नाकाबंदी कराई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार चेकिंग के आधार पर पुलिस ने चिड़ियापुर माइनिंग चेक पोस्ट के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया।


यूट्यूब चैनल बना ठगी का माध्यम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 'AGHORA' नाम से यूट्यूब चैनल चलाते थे। इस चैनल पर तंत्र-मंत्र, चमत्कार, भूत-प्रेत और ऊपरी बाधा दूर करने से जुड़े वीडियो अपलोड किए जाते थे। वीडियो देखकर प्रभावित लोग आरोपियों से संपर्क करते थे और फिर विशेष पूजा-अनुष्ठान के नाम पर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए जाते थे।
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त सफेद एंडेवर कार (UK17D-2527), आईफोन 17 प्रो मैक्स, मिट्टी का मटका, पीला कपड़ा, रोली और कलावा बरामद किया है।


पूछताछ में उगला पूरा राज
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए लोगों का विश्वास जीतते थे। इसके बाद अंधविश्वास और डर का माहौल बनाकर उनसे लाखों रुपये और कीमती सामान ठग लेते थे। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। मामले की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित (बिजनौर/देहरादून)
मोन्टी जोशी (देहरादून)
अर्चना रावत (पौड़ी गढ़वाल/देहरादून)
एसएसपी ने टीम को दी शाबाशी
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्यामपुर नितेश शर्मा, चौकी चंडीघाट प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। त्वरित कार्रवाई के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने पूरी टीम की सराहना की।
पुलिस की अपील
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा या चमत्कार के नाम पर धन मांगने वाले किसी भी व्यक्ति, बाबा या सोशल मीडिया चैनल के झांसे में न आएं। यदि कोई ऐसी गतिविधि सामने आए तो तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

Comments (0)