logo
Breaking News
● दरगाह कार्यालय में निलंबित कर्मचारी का ‘दबंगई’ वाला अंदाज! स्टाफ को धमकाने का आरोप.. ● दरगाह कार्यालय में फर्जी आधार कार्ड के जरिए नौकरी पाने का आरोप, कार्रवाई की मांग ● मो. इंतजार प्रधान की पहल: करवाचौथ पर ग्राम पीरपुरा की सुहागिनों को मिलेगा खास उपहार, सुराज सेवा दल व अलीशा ट्रेडर्स की अनूठी पहल ● सतगुरु के दिव्य संदेश से आलोकित हुई चेतना, 79वें निरंकारी संत समागम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब ● कनखल में अवैध वसूली और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार ● ‘जागृति’ के दिव्य प्रकाश और एकत्व के संदेश से आलोकित हुआ 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.54 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार ● अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चाओं के बीच अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस की सहारनपुर में दबिश ● हरिद्वार में आने-जाने वालों को आकर्षित करने को लेकर विवाद, आपस में भिड़ीं 8 महिलाएं; पुलिस ने हिरासत में लिया ● ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार ● दीपावली से पहले हरिद्वार में शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ सेवा, 20 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट से आसान होगा श्रद्धालुओं का सफर ● ब्रिडकुल के निर्माण कार्यों पर उठे सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग; सुराज सेवा दल ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी( देखे वीडियो) ● नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस की दबिश के बाद थाने पहुंचा आरोपी ● महतावन में गन्ना विकास परिषद की कृषक चौपाल, किसानों को दी वैज्ञानिक खेती की जानकारी ● ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोचा
क्राइम

ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया भंडाफोड़, 25 चोरी की बाइक बरामद( देखे वीडियो)

✍ Javed Ansari 🕒 22 Jul 2026, 04:44 PM
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया भंडाफोड़, 25 चोरी की बाइक बरामद( देखे वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरिद्वार और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में लगातार दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर कुल 25 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर को चोरी की बाइकों का अड्डा बना रखा था, जहां से बड़ी संख्या में वाहन और उनके पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोरी की कई घटनाओं का खुलासा होने के साथ पीड़ितों को भी बड़ी राहत मिली है।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रानीपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को तकनीकी सहायता और महत्वपूर्ण इनपुट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सीआईयू को सौंपी गई। लगातार निगरानी, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।


एसएसपी ने बताया कि कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी तथा सीआईयू/एसओजी प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस जमालपुर नहर पटरी के पास पहुंची, जहां से भव्य उर्फ भोला और सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया।


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी भव्य उर्फ भोला पूर्व में बिजनौर में वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है और नशे का आदी है। वहीं उसका साथी सुधीर कुमार पेशे से मोटर मैकेनिक है। दोनों हरिद्वार, ऋषिकेश, बिजनौर समेत विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें कम कीमत पर बेच देते थे। जो वाहन नहीं बिकते थे, उनके पार्ट्स अलग-अलग निकालकर बेच दिए जाते थे और उससे होने वाली कमाई को आपस में बराबर बांट लेते थे।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दादूपुर गोविंदपुर स्थित एक खंडहर में छापेमारी कर वहां से 24 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें तथा बड़ी मात्रा में वाहन के पार्ट्स बरामद किए। बरामद वाहनों में कोतवाली रानीपुर, ज्वालापुर, नगर कोतवाली, थाना सिडकुल, मंगलौर तथा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से चोरी की गई मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस अन्य बरामद वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भव्य उर्फ भोला पुत्र अरुण कुमार निवासी अमीरपुर गांगू, थाना कोतवाली शहर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) तथा सुधीर कुमार पुत्र कालू निवासी रसूलपुर आबाद, थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर कुल 25 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें अधिकांश स्प्लेंडर, प्लेटिना, एचएफ डीलक्स, सुपर स्प्लेंडर और यामाहा एफजेड बाइक शामिल हैं। कई वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी, उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान (प्रभारी चौकी गैस प्लांट), उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक, अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल, कांस्टेबल करम तोमर, गम्भीर तोमर, प्रेम दानू, अजय, विवेक गुसाईं, मंजीत राणा एवं महेन्द्र सिंह शामिल रहे। वहीं सीआईयू/एसओजी टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट और कांस्टेबल वसीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को ऑपरेशन प्रहार के तहत वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Comments (0)