logo
Breaking News
● रुड़की के होटल में सेना के जवान का शव मिलने से हड़कंप। ● वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा: सिडकुल और कलियर पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा ● SSP नवनीत सिंह भुल्लर का एक्शन: दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे, हंगामा करने वाले 13 भी गिरफ्तार ● रामनगर में 'विभाग किसान के द्वार' कार्यक्रम आयोजित, किसानों की समस्याओं का होगा घर पर समाधान ● रुड़की में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 980 ग्राम हेरोइन बरामद (देखे वीडियो) ● कांवड़ पटरी पर खौफनाक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत.. ● गन्ना क्षेत्रफल बढ़ने से विभाग उत्साहित, किसानों को योजनाओं का पारदर्शी लाभ दिलाने के निर्देश ● हरिद्वार में नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, पंजाब के चार आरोपी गिरफ्तार, ₹84,500 की फर्जी करेंसी बरामद ● हरिद्वार में पांच स्थानों पर आपदा मॉक ड्रिल, बाढ़ और भूस्खलन जैसे हालात में परखी गई तैयारियां ● पिरान कलियर दरगाह में ठेके को लेकर विवाद गहराया, दुकानदारों ने ठेका निरस्त करने की उठाई मांग ● गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर: पच्चावाला में किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित ● हरिद्वार में बिजली घर पर आधी रात हंगामा, छह नामजद समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज ● बोडाहेड़ी में हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: ड्रोन से निगरानी, 51 लोगों पर कानूनी कार्रवाई (देखे वीडियो) ● उत्तराखण्ड में मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का शुभारंभ ● देहरादून पुलिस में सम्मान का पल: दो निरीक्षक बने डीएसपी, कंधों पर सजे नए सितारे
क्राइम

वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा: सिडकुल और कलियर पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा

✍ Javed Ansari 🕒 08 Jul 2026, 05:01 PM
वाहन चोरों पर पुलिस का शिकंजा: सिडकुल और कलियर पुलिस ने 24 घंटे में किया बड़ा खुलासा

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार/रुड़की। जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान बुधवार को सिडकुल थाना पुलिस और कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के मामलों का सफल खुलासा किया। दोनों कार्रवाइयों में कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जबकि तीन वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं।


सिडकुल पुलिस ने तीन चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर दबोचा
थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस ने दो अलग-अलग बाइक चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए रजत उर्फ कार्तिक पुत्र अनिल भारद्वाज निवासी ग्राम निधौली खुर्द, जिला एटा (हाल निवासी रोशनाबाद, हरिद्वार) को गिरफ्तार किया। पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी टैप इंडिया कंपनी तिराहे के पास बाइक मोड़कर भागने की कोशिश में फिसलकर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
जांच में बरामद सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं। पुलिस ने संबंधित मुकदमों में आवश्यक धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।


कलियर पुलिस ने 24 घंटे में किया बाइक चोरी का खुलासा
वहीं, प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। जावेद पुत्र असगर निवासी बेड़पुर की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एनआईसी कॉलेज धनौरी और तिरछा पुल के बीच बावन दर्रा लिंक रोड से संदीप कुमार और विशाल कुमार, दोनों निवासी ग्राम सोहलपुर, थाना कलियर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 5 जुलाई को सोहलपुर रोड स्थित खेत से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए सलेमपुर की ओर जा रहे थे। आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी, लूट और अन्य संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 'ऑपरेशन प्रहार' लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधियों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Comments (0)