logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
क्राइम

रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

✍ Javed Ansari 🕒 30 Jul 2026, 04:40 PM
रुड़की पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुड़की। जनपद हरिद्वार में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कड़ी सुरागरसी, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और लगातार की गई कार्रवाई के आधार पर एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के 17 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिससे वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।


एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगनहर पुलिस ने कोतवाली गंगनहर में दर्ज चार वाहन चोरी के मुकदमों से संबंधित चार मोटरसाइकिलें, कोतवाली कनखल में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित एक मोटरसाइकिल तथा 12 अन्य संदिग्ध चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए। इस प्रकार पुलिस ने कुल 17 चोरी के वाहन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।


उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने सालियर चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर शाहपुर, रुड़की स्थित जियाउल हक के आम के बाग के पास एक खंडहर में छिपाकर रखे गए चोरी के 17 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हरिद्वार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते थे। बाद में अवसर मिलने पर इन वाहनों को बेचने या ठिकाने लगाने की योजना बनाते थे। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में आवश्यक धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। तीनों आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
विपिन पुत्र समय सिंह, निवासी छापुरशेर अफगानपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र 23 वर्ष)
आशु कुमार पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम हबीबपुर निवादा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार (उम्र 24 वर्ष)
शौकीन पुत्र शकीर, निवासी सिकंदरपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार (उम्र 38 वर्ष)
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी
प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव
उपनिरीक्षक पंकज कुमार
उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजलवाण
अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि
हेड कांस्टेबल यूनूस बेग
हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद
कांस्टेबल राकेश राणा
कांस्टेबल अर्जुन सिंह
कांस्टेबल राहुल
कांस्टेबल वसीम (सीआईयू हरिद्वार)

Comments (0)