रुड़की में चला ऑपरेशन प्रहार: खुलेआम शराब पीना पड़ा भारी, 28 पर कार्रवाई
रुड़की। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली रुड़की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किए।

पुलिस द्वारा यह अभियान 18 अप्रैल 2026 को चलाया गया, जिसमें सड़क किनारे, नदी तट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों से कुल ₹7000 का संयोजन शुल्क वसूला गया।
पुलिस ने सभी व्यक्तियों को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे: वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक सुभाष ज़ख्मोला, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नवीन चौहान, उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह, अपर उप निरीक्षक आषाढ़ सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल सुरेश तोमर, कांस्टेबल गुलबहार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और कांस्टेबल विशु पवार।





