पिरान कलियर में मौत को दावत देता जर्जर पुल, सपा नेताओं का फूटा गुस्सा—आंदोलन की चेतावनी
पिरान कलियर। धार्मिक नगरी पिरान कलियर में गटर वाले पुल के सामने बनी सड़क और पुल की हालत बेहद खतरनाक हो चुकी है। पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उसमें से सरिया बाहर निकल आई है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी और अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने मौके का निरीक्षण कर बिडकूल डिपार्टमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया। नेताओं का कहना है कि पिरान कलियर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां रोजाना हजारों लोग आते हैं, लेकिन इसके बावजूद बिडकूल डिपार्टमेंट गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है।

अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द सड़क और पुल की मरम्मत नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
इस दौरान सपा नेता हाजी खालिद, शाहरुख मलिक, शमीम अहमद समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।





