खानपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती विधायक उमेश कुमार ने कई कार्यक्रमों में की शिरकत।

खानपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती विधायक उमेश कुमार ने कई कार्यक्रमों में की शिरकत।

लंढौरा खानपुर । आज पूरा देश डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मना रहा है। इसी कड़ी में खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पहुंचकर बाबा साहब की मूर्तियों और मंदिरों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 सुबह से ही विधायक उमेश कुमार का काफिला विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचता रहा। जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विधायक उमेश कुमार ने कहा डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता न्याय और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया है।

वह आज भी प्रेरणादायक है। हमें उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंत में विधायक उमेश कुमार गांव थिथौला पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ केक काटकर बाबा साहब की जयंती मनाई। इसके बाद वे गांव शिकारपुर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुए। जहां जय भीम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

खानपुर क्षेत्र में बाबा साहब की जयंती को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर थिथौला खेमपुर के प्रधान रियासत अली, पूर्व प्रधान अब्दुल जब्बार, इस्तकार अहमद, अमोश , विनोद कुमार, प्रदीप कटारिया, विकास चौधरी, मनोज कुमार, सतपाल, आशीष कुमार, मौजूद रहे