लक्सर में प्रमोद खारी की मौजूदगी में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती
लंढौरा । लक्सर क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां जगह-जगह भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद खारी ने क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों और कस्बों का दौरा किया। सुबह से ही उनका काफिला विभिन्न स्थानों पर पहुंचता रहा, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हर जगह स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली।

पूरे लक्सर क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय भीम” के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। इस दौरान सामाजिक एकता और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।

अपने संबोधन में प्रमोद खारी ने कहा कि “डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया है, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान कई सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन ने समाज में जागरूकता और एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर हरदीप चौधरी, अजीम अली, नौशाद अली, दीपक कुमार, परवेज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।





