ईद पर मुबारकबादों की बहार, मुख्तलिफ खबर बना अपनों का संदेश मंच

ईद-उल-फितर के खास मौके पर मुख्तलिफ खबर न्यूज़ पोर्टल पर मुबारकबादों की एक अलग ही झलक देखने को मिली। शहर के कई जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने पोर्टल के माध्यम से जनता तक अपने शुभकामना संदेश पहुंचाए।

विज्ञापनों के रूप में प्रकाशित इन संदेशों में सभी ने ईद की खुशियों को साझा करते हुए भाईचारे, मोहब्बत और शांति का पैगाम दिया। नेताओं ने जहां क्षेत्र की तरक्की और अमन-चैन की कामना की, वहीं व्यापारियों ने भी लोगों के सुख-समृद्धि की दुआ की।

इस खास पहल ने न केवल त्योहार की रौनक को बढ़ाया, बल्कि मुख्तलिफ खबर को लोगों की भावनाओं से जोड़ने वाला एक मजबूत मंच भी बना दिया।