हिरासत में पेशेवर जमानत के आरोपी की मौत से मचा हड़कंप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका..

हिरासत में पेशेवर जमानत के आरोपी की मौत से मचा हड़कंप, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका..

हरिद्वार: पेशेवर जमानत के आरोप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रोशनाबाद स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान चार लोग जमानत लेने के लिए पहुंचे थे। जांच में पता चला कि ये लोग पहले भी कई मामलों में जमानत ले चुके हैं और खुद को पेशेवर जमानती बताया नहीं था। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

इसी दौरान हिरासत में मौजूद नरेश (निवासी भेल सेक्टर-2) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि हाल के दिनों में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह खराब लाइफस्टाइल, तनाव और अनियमित खानपान मानी जा रही है।