हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद
हरिद्वार। हरिद्वार में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिल बरामद कर सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

SSP के निर्देश पर चला सख्त अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। शिकायतकर्ता आनंद कुमार (सुभाष नगर) और रानी (सराय ज्वालापुर) की तहरीर पर दर्ज मामलों में पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की।

मुखबिर तंत्र और टीमवर्क से मिली सफलता
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। कड़ी मेहनत के बाद नहर पटरी स्थित रेगुलेटर पुल के पास से 2 संदिग्धों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया गया।
झाड़ियों से मिली 4 और बाइक
पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर बहादराबाद नहर पटरी मार्ग की झाड़ियों से 4 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।

नशे की लत के लिए करते थे चोरी
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
सोनू राठी पुत्र जय भगवान सिंह, निवासी ग्राम खातला, जिला जींद (हरियाणा)
प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप, निवासी सुखी नदी, इंदिरा विकास कॉलोनी खड़खड़ी, हरिद्वार
बरामद मोटरसाइकिलें
स्प्लेंडर प्लस (2 बाइक – ज्वालापुर क्षेत्र से संबंधित)
बजाज CT 100 (चेसिस नंबर: MD2B37AY7KRA80339)
हीरो स्प्लेंडर (काला-नीला) इंजन नंबर: HA10EJDHK56046
हीरो स्प्लेंडर (नीला-काला) रजिस्ट्रेशन नंबर: UK08M7097
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मनीष भंडारी
अपर उपनिरीक्षक प्रताप शर्मा
हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह
कांस्टेबल आलोक नेगी
कांस्टेबल कपिल कुमार
कांस्टेबल मनोज डोभाल





