कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौकशी करते 2 गिरफ्तार, 200 किलो गौमांस व उपकरण बरामद, एक आरोपी फरार
पिरान कलियर | कोतवाली कलियर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 मई की सुबह थाना मोबाइल टीम गश्त पर थी। इस दौरान नहर पटरी स्थित जय माता ब्रिक फील्ड के पास बाजूहेड़ी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच कुछ लोग संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिए।

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां तीन युवक गौकशी करते पाए गए। दबिश के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका एक साथी फरार होने में सफल रहा।
गिरफ्तार आरोपी:
तस्लीम (22 वर्ष) पुत्र ताहिर, निवासी मच्छी मोहल्ला, रुड़की
मोहम्मद शादाब (19 वर्ष) पुत्र ताहिर, निवासी मच्छी मोहल्ला, रुड़की
फरार आरोपी:
सलमान (32 वर्ष) पुत्र नसीम, निवासी मच्छी मोहल्ला, रुड़की (पूर्व में भी गौकशी के मामलों में शामिल)
बरामदगी:
पुलिस ने मौके से करीब 200 किलोग्राम गौमांस के साथ गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण—एक छुरी, एक चापड़ और एक स्टील रॉड बरामद की है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 88/2026 धारा 3/5/11 गौवंश अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस टीम:
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।





