मुख्तलिफ़ खबर | मेहनत रंग लाई या मिली सीख — 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी
उत्तराखंड। आज Uttarakhand Board of School Education द्वारा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का माहौल है, वहीं कुछ छात्र निराश भी नजर आए।

पास होने वाले सभी छात्रों को दिल से मुबारकबाद!
आपकी मेहनत, लगन और सब्र का आज शानदार परिणाम मिला है। यह सिर्फ एक पड़ाव है, असली सफर अभी बाकी है। इसी तरह मेहनत करते रहें और अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करें।

फेल होने वाले छात्रों के लिए खास संदेश:
नतीजा आपकी काबिलियत का आखिरी पैमाना नहीं होता। जिंदगी में असफलता भी सफलता की सीढ़ी होती है। आज जो कमी रह गई, उसे पहचानकर आगे और मजबूत बनकर लौटें।
याद रखें —

"हार कर बैठ जाना असली हार है, कोशिश करते रहना ही जीत की शुरुआत है।"
“मुख्तलिफ खबर” की तरफ से सभी छात्रों के लिए संदेश:
हर छात्र खास है, हर किसी की अपनी एक कहानी और मंज़िल है। रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, खुद पर भरोसा बनाए रखें। मेहनत और हौसला कभी बेकार नहीं जाता।
सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दुआ और शुभकामनाएं!





