Haridwar कलियर एसएसआई बबलू चौहान सिडकुल स्थानांतरित, एसआई विनोद गोला को पुलिस लाइन से भेजा कलियर, (देखें लिस्ट)..
हरिद्वार: जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जारी आदेश के तहत कलियर थाना क्षेत्र से जुड़े एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक, एक उपनिरीक्षक और दो अपर उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार थाना कलियर में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक बी.एस. चौहान को थाना सिडकुल स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक विनोद गोला को थाना कलियर भेजा गया है। इसके अलावा अपर उपनिरीक्षक ना0पु0 अनिल सैनी को कोतवाली ज्वालापुर से स्थानांतरित कर थाना सिडकुल भेजा गया है। जबकि अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा के संबंध में पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें यथावत रखा गया है।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश में संबंधित प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारी तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और अनुपालन की सूचना समय से कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


Chief Editor





