पिरान कलियर में विकास की रफ्तार तेज — वार्ड नंबर 1 में सड़कों का उद्घाटन
पिरान कलियर । कलियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 में विकास कार्यों को गति देते हुए कई महत्वपूर्ण सड़कों का उद्घाटन किया गया।

वार्ड नंबर 1 में अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम प्रधान और सभासद अमजद अली की मौजूदगी में आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस दौरान क्षेत्र में मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण सड़कों का लोकार्पण किया गया, जिनमें—
इंतजार के मकान से वसीम के मकान तक सीसी सड़क निर्माण
वसीम के मकान से नसीम के मकान तक सीसी सड़क निर्माण
इमाम साहब मेन रोड से इदरीश के मकान तक सीसी सड़क निर्माण इसके अलावा जवाई खेड़ा क्षेत्र में भी विकास कार्य किए गए, जहां मेन रोड से आमिर के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का निर्माण कराया गया।

इस मौके पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें बाबू हसन, रईस कुरैशी, हाजी गुड्डू, वसीम, नौशाद, नन्ना त्यागी, शकील मिस्त्री, सोनू काला, वहीद उर्फ काला, शादाब कुरैशी और कादीर आदि शामिल रहे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए नगर पंचायत और जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र में विकास कार्य होते रहेंगे।





