logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

हरिद्वार SSP नवनीत सिंह को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

✍ Javed Ansari 🕒 14 Aug 2026, 02:19 PM
हरिद्वार SSP नवनीत सिंह को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान पाने वालों में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह का नाम भी शामिल है। उन्हें विशिष्ट कार्य के लिए यह पदक प्रदान किया जाएगा। नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने इस वर्ष कांवड़ मेले के दौरान बड़ी चुनौती के बीच यातायात, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संभाला।

देशभर से पहुंचे करोड़ों कांवड़ यात्रियों की भीड़ के बीच रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की रणनीति का असर साफ दिखाई दिया। कांवड़ मेले के अलावा अपराध नियंत्रण के मोर्चे पर भी हरिद्वार पुलिस ने कई महत्वपूर्ण कार्रवाई कीं। वाहन चोरी, नशा तस्करी, अवैध शराब और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में पुलिस ने गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में भी पुलिस की सक्रियता लगातार बनी रही।
मरणोपरांत इंस्पेक्टर मनोज मनराल को सम्मान
देहरादून में अभिसूचना विभाग (एलआईयू) में तैनात रहे इंस्पेक्टर मनोज मनराल को मरणोपरांत मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। कुछ दिन पहले उनका निधन हुआ था। उन्हें विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।


सेवा और विशिष्ट कार्य के आधार पर चयन
मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए कुल 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनमें आठ का चयन सेवा के आधार पर और छह का चयन विशिष्ट कार्य के लिए किया गया है।
सेवा के आधार पर सम्मानित होने वालों में आईजी नीलेश आनंद भरणे, एएसपी रेवाधर मठपाल, सीओ भास्कर लाल शाह, सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा, सीओ मनीष जस्वाल, निरीक्षक गिरीधर सिंह रावत, निरीक्षक मोहम्मद यासीन और गुल्मनायक दिनेश चंद्र शामिल हैं।
विशिष्ट कार्य के लिए दिवंगत इंस्पेक्टर मनोज मनराल, दिवंगत उपनिरीक्षक विनोद कुमार, आईजी सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नवनीत सिंह, एएसपी शान्तनु पराशर और सीओ मनोज असवाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।
हरिद्वार पुलिस के लिए गौरव का अवसर
एसएसपी नवनीत सिंह को यह सम्मान मिलना हरिद्वार पुलिस के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कांवड़ मेले जैसी विशाल धार्मिक यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के साथ अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में किए गए कार्यों को इस सम्मान से मान्यता मिली है।

Comments (0)