"हरिद्वार में देर रात चेन स्नेचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली..
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
हरिद्वार; शहर कोतवाली क्षेत्र के खड़खड़ी में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब चेन स्नेचिंग के आरोपी बदमाश और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली बदमाश के दाएं पैर में जा लगी। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान नरेश निवासी सुलतानपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर शहर में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस को चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल बदमाश के संबंध में जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खड़खड़ी क्षेत्र में घेराबंदी शुरू की।

शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद बदमाश घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे कब्जे में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल बदमाश चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के साथ इस तरह की वारदातों में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करते हुए आसपास के क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल की। पुलिस टीम द्वारा बदमाश के कब्जे से हथियार और अन्य सामान की बरामदगी को लेकर भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद चेन स्नेचिंग की अन्य घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है। फिलहाल घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क तथा पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है।