logo
Breaking News
● "हरिद्वार में देर रात चेन स्नेचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली.. ● रानीपुर पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार ● कलियर प्रेस क्लब में संगठन का विस्तार, सदस्यों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां ● पुरानी रंजिश में चली गोली, चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार ● महमूदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र 06  पर आंगन मेला और सेवा संकल्प अभियान का आयोजन। ● HRDA की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुराज सेवादल का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग(देखे वीडियो) ● छुट्टी से लौटते ही ड्यूटी पर शहीद हुआ PAC जवान, अमृत लॉ कॉलेज में भवन का हिस्सा गिरने से मलबे में दबा था ● अमृत लॉ कॉलेज में अचानक ढहा भवन का हिस्सा, मलबे में दबा PAC जवान ● कार रोकने पर चालक ने होमगार्ड पर चढ़ाने का किया प्रयास, पीछा करने पर हमला कर फरार; ज्वालापुर में हादसे में ऑटो चालक का हाथ कटा ● वोट की चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला, जनता के वोट की हिफाज़त के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा: मौसम अली ● ऑनलाइन ठगी में गंवाई ₹1.07 लाख की रकम पुलिस ने कराई वापस (देखे वीडियो) ● गन्ने के खेत में गौकशी की साजिश नाकाम, दो आरोपी दबोचे ● कलियर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार ● सही पोषण से देश रोशन की राह पर बढ़े आंगनबाड़ी केंद्र ● भगवानपुर में आदित्य राणा हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
क्राइम

रानीपुर पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 06 Oct 2026, 05:34 PM
रानीपुर पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, नशीले इंजेक्शन और नकदी बरामद की है। नशे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को संयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सुमननगर क्षेत्र से मोहम्मद फैजान को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम गांजा और गांजा बेचकर कमाए गए 2000 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह सलेमपुर गंदे नाले के पास नाई की दुकान चलाता है और अपने एक साथी से गांजा लेकर ग्राहकों को बेचता है। पुलिस ने आरोपी और उसके कथित साथी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 343/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


नशीले इंजेक्शन बेचने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
संयुक्त टीम ने रात के समय चेकिंग के दौरान फाउंड्री गेट से धीरवाली जाने वाली सड़क के पास एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 BUPRENORPHINE INJECTION LEEGESIC और इंजेक्शन बेचकर प्राप्त 1170 रुपये की नकदी बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक व्यक्ति से 25 इंजेक्शन 1250 रुपये में लेकर आया था, जिनमें से 10 इंजेक्शन उसने युवकों को 250 रुपये प्रति इंजेक्शन के हिसाब से बेच दिए।
इस मामले में मोहम्मद आदिल और कथित सप्लायर के खिलाफ कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 344/2026, धारा 8/22/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
1. मोहम्मद फैजान, पुत्र मौ. इमरान, निवासी बिरामपुर जोहड़ के पास पटवारियान मोहल्ला, थाना स्योहारा, धामपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान पता सलेमपुर दादुपुर, फातिमा मस्जिद के पास, थाना रानीपुर, हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।
2. मोहम्मद आदिल, पुत्र इमरान, निवासी मोहल्ला सैदमीर, कस्बा एवं थाना झिंझाना, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश), वर्तमान पता कुत्तीमारान गली, मोहल्ला पांवधोई, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।
बरामदगी
2 किलो 20 ग्राम गांजा
15 नशीले इंजेक्शन
3170 रुपये नकद
घटना में प्रयुक्त Hero Xtreme मोटरसाइकिल

पुलिस टीम

रानीपुर पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, उपनिरीक्षक पुनीत दनौसी, उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल, हेड कांस्टेबल शिवराज शर्मा, कांस्टेबल जयदेव, कांस्टेबल महेन्द्र तोमर एवं कांस्टेबल कुंवर राणा।
एएनटीएफ टीम: प्रभारी शान्ति कुमार एवं हेड कांस्टेबल रियाज अली।

Comments (0)