महमूदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र 06 पर आंगन मेला और सेवा संकल्प अभियान का आयोजन।
अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻
पिरान कलियर। महमूदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र 06 पर सेवा संकल्प अभियान और आंगन मिलन अभियान के तहत एककार्यक्रम आयोजन कि या गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद युनुस,सभासद प्रतिनिधि डॉ शहजाद और पत्रकार कलीम अहमद सिद्दीकी, मुजम्मिल सिद्दीकी और सनव्वर अली ने किया।
इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि शहजाद अली ने कहा कि इन कार्यक्रमों का सही उद्देश्य महिला और बच्चों को स्वस्थ आहार, सही पोषण आदि के प्रति जागरूक करना है।
ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए। वही राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यक मोहम्मद युनुस ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे महा लक्ष्मी कीट योजना, नंदा गौरा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि की जानकारी लाभार्थियों होना आवश्यक ताकि हर पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सलमा ने महिलाओ की गोदभराई की रस्म भी अदा कराई व कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर पोष्टिक आहार, फल, हरि सब्जी आदि से प्राप्त होने वाले पोष्टिक तत्व की जानकारी दी। केंद्र पर उपस्थित लाभार्थियों को महालक्ष्मी कीट भी वितरण की गई ।