logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

जलभराव वाले गन्ना क्षेत्रों का एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए जल निकासी के निर्देश

✍ Javed Ansari 🕒 15 Jul 2026, 08:30 PM
जलभराव वाले गन्ना क्षेत्रों का एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए जल निकासी के निर्देश

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने आज अपने परिक्षेत्र में ब्लॉक प्रभारी, गन्ना विकास निरीक्षकों एवं सचिव प्रभारी गन्ना समिति काशीपुर के साथ वर्षा के कारण जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि लगातार हुई बारिश से कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया था, जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अधिकांश स्थानों से पानी निकल चुका है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। किसानों को जल्द से जल्द खेतों से पानी की निकासी करने की सलाह दी गई।


निरीक्षण के दौरान एससीडीआई ने गन्ना सर्वेक्षण सूची के प्रदर्शन का औचक निरीक्षण भी किया। इसके बाद ग्राम ढकिया एवं जैतपुर स्थित विभागीय पौधशालाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय तक अधिकांश गन्ना फसल रोग एवं कीटों से मुक्त है। साथ ही ब्लॉक प्रभारियों को किसानों के लगातार संपर्क में रहकर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए।


इस अवसर पर आयोजित समीक्षा बैठक में गन्ना आपूर्ति बढ़ाने को लेकर किसानों से चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि यदि आगामी पेराई सत्र में चीनी मिल द्वारा समय पर और अच्छा भुगतान किया जाता है तो गन्ना आपूर्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

किसानों ने गन्ना एवं चीनी आयुक्त द्वारा क्रय केंद्रों पर गन्ना नीचे प्लॉट में डालने के आदेश का स्वागत किया। साथ ही किसानों ने उधार पर खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।

कार्यक्रम में सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रभारी राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार मौर्य, गन्ना पर्यवेक्षक अनवर सैफी, कृष्ण कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments (0)