logo
Breaking News
● पिरान कलियर के रेन बसेरे में छह साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी ● "हरिद्वार में देर रात चेन स्नेचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली.. ● रानीपुर पुलिस और ANTF की संयुक्त कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार ● कलियर प्रेस क्लब में संगठन का विस्तार, सदस्यों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां ● पुरानी रंजिश में चली गोली, चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार ● महमूदपुर के आंगनबाड़ी केंद्र 06  पर आंगन मेला और सेवा संकल्प अभियान का आयोजन। ● HRDA की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुराज सेवादल का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग(देखे वीडियो) ● छुट्टी से लौटते ही ड्यूटी पर शहीद हुआ PAC जवान, अमृत लॉ कॉलेज में भवन का हिस्सा गिरने से मलबे में दबा था ● अमृत लॉ कॉलेज में अचानक ढहा भवन का हिस्सा, मलबे में दबा PAC जवान ● कार रोकने पर चालक ने होमगार्ड पर चढ़ाने का किया प्रयास, पीछा करने पर हमला कर फरार; ज्वालापुर में हादसे में ऑटो चालक का हाथ कटा ● वोट की चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला, जनता के वोट की हिफाज़त के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा: मौसम अली ● ऑनलाइन ठगी में गंवाई ₹1.07 लाख की रकम पुलिस ने कराई वापस (देखे वीडियो) ● गन्ने के खेत में गौकशी की साजिश नाकाम, दो आरोपी दबोचे ● कलियर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार ● सही पोषण से देश रोशन की राह पर बढ़े आंगनबाड़ी केंद्र
क्राइम

पिरान कलियर के रेन बसेरे में छह साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

✍ Javed Ansari 🕒 07 Oct 2026, 01:46 PM
पिरान कलियर के रेन बसेरे में छह साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। रेन बसेरे में परिवार के साथ ठहरी छह साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात सामने आई इस घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।


बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिजनों के साथ रेन बसेरे में ठहरी हुई थी। घटना के दौरान उसके परिजन लंगर लेने के लिए गए हुए थे। इसी बीच बच्ची के साथ कथित घटना होने की जानकारी सामने आई। परिजनों को जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बच्ची के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।


पुलिस ने रेन बसेरे और आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय रेन बसेरे और उसके आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें
घटना के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं। साथ ही घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मेडिकल रिपोर्ट, CCTV फुटेज और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)