logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

पिरान कलियर दरगाह में ठेके को लेकर विवाद गहराया, दुकानदारों ने ठेका निरस्त करने की उठाई मांग

✍ Javed Ansari 🕒 02 Jul 2026, 07:34 PM
पिरान कलियर दरगाह में ठेके को लेकर विवाद गहराया, दुकानदारों ने ठेका निरस्त करने की उठाई मांग

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर।  कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में सोहन हलवा एवं हलवा पराठा के ठेके को लेकर विवाद सामने आया है। शीरमाल दुकानदारों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं दरगाह प्रशासक को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित ठेके को निरस्त करने की मांग की है। दुकानदारों का आरोप है कि इस वर्ष सोहन हलवा एवं हलवा पराठा का ठेका मुन्तज़िर पुत्र महमूद निवासी मुकर्बपुर, पिरान कलियर को दिया गया है। आरोप है कि ठेकेदार शीरमाल की दुकानों को भी ठेके में शामिल होने की बात कहकर दुकानदारों पर दबाव बना रहा है तथा अवैध उगाही का प्रयास कर रहा है। इतना ही नहीं, मौके पर पहुंचकर दुकानों को बंद कराने का भी आरोप लगाया गया है।


प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि इससे शीरमाल बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले गरीब दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। दुकानदारों का यह भी कहना है कि ठेके की शर्तों के अनुसार केवल निर्धारित संख्या में ही दुकानें लगनी चाहिए, जबकि नियमों के विपरीत आठ से दस दुकानें लगवाई जा रही हैं, जो पूरी तरह नियमों का उल्लंघन है।
दुकानदारों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित ठेका निरस्त करने तथा नियमों के अनुरूप व्यवस्था लागू करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र पर कई शीरमाल दुकानदारों के हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं। पत्र पर 2 जुलाई 2026 की प्राप्ति मुहर भी अंकित है।

Comments (0)