logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तराखंड

राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

✍ Javed Ansari 🕒 23 Jul 2026, 08:58 PM
राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के लिए गुरुवार का दिन बेहद भावुक रहा। एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) में तैनात निरीक्षक मनोज मनराल को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक अभिसूचना अभिनव कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम सलामी दी। पूरे परिसर में शोक का माहौल रहा और हर किसी ने दिवंगत निरीक्षक की सेवाओं को याद किया।


22 जुलाई को हृदयाघात से हुआ था निधन
जानकारी के अनुसार, जनपद देहरादून में एलआईयू निरीक्षक के पद पर तैनात मनोज मनराल का 22 जुलाई को अचानक हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। उनके आकस्मिक निधन की खबर से उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई थी।


मुख्यमंत्री ने परिजनों को दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत निरीक्षक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया।


अंतिम सलामी के दौरान भावुक हुआ माहौल
राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, परिजन और शुभचिंतक उपस्थित रहे। पुलिस सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी ने सभी को भावुक कर दिया। पूरे सम्मान और गरिमा के साथ अपने कर्तव्यनिष्ठ साथी को अंतिम विदाई देकर उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Comments (0)