logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर: पच्चावाला में किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित

✍ Javed Ansari 🕒 02 Jul 2026, 07:05 PM
गन्ना उत्पादन बढ़ाने पर जोर: पच्चावाला में किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर की ओर से ग्राम पच्चावाला में किसानों के लिए गन्ना उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया। इस दौरान किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत गन्ना प्रजातियों और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीकों से गन्ने की खेती करना अधिक लाभदायक साबित हो रहा है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के तरीकों में बदलाव लाकर नई तकनीकों को अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाली गन्ना प्रजातियों का चयन कर उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।


उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा किसानों को अनुदान पर कीटनाशकों का वितरण किया जा रहा है, जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान किसानों द्वारा उठाई गई 70 प्रतिशत से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि किसान हित विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जबकि गन्ना समिति के सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने समिति में उपलब्ध कीटनाशकों, खाद एवं उर्वरकों के वितरण की प्रक्रिया से किसानों को अवगत कराया। प्रचार-प्रसार प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौर्य ने एनपीएसएस (NPSS) ऐप के माध्यम से कीट प्रबंधन की आधुनिक जानकारी साझा की।


कार्यक्रम में शिव मूर्ति, विनोद प्रकाश चौहान, दीनानाथ तिवारी, राम बादल सिंह, चंद्र बहादुर राणा, जनरल सिंह, योगराज सिंह, सुखराम सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुल्तान सिंह, जगपाल सिंह चौहान, सज्जन कुमार, हरपाल सिंह, मनोज तिवारी, शीशपाल सिंह, सोमपाल सिंह, संतोष सिंह, पंजाब सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)