logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

जलभराव से गन्ना फसल को बचाने के लिए विभाग अलर्ट, एससीडीआई ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

✍ Javed Ansari 🕒 09 Jul 2026, 07:57 PM
जलभराव से गन्ना फसल को बचाने के लिए विभाग अलर्ट, एससीडीआई ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद, काशीपुर कार्यालय में एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में उधम सिंह नगर एवं नैनीताल जनपद के ब्लॉक प्रभारी अधिकारियों और गन्ना विकास निरीक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल की बारिश से जलभराव प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, गन्ना फसल को संभावित नुकसान तथा किसानों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


एससीडीआई बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि सभी ब्लॉक प्रभारियों एवं गन्ना विकास निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर गन्ना फसल को हुए संभावित नुकसान का आकलन करने और शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे प्रभावित खेतों से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करें, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि सभी गन्ना पर्यवेक्षक अपने-अपने सर्किल के किसानों के लगातार संपर्क में रहेंगे तथा उन्हें गन्ना सर्वेक्षण की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। विभाग द्वारा किसानों को खाद, उर्वरक एवं कीटनाशकों पर उपलब्ध अनुदान का लाभ भी दिया जा रहा है।


बैठक में शरदकालीन गन्ना बुवाई की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। विभाग ने किसानों को गन्ना खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनकी मांग के अनुरूप अनुसंधान केंद्रों से गुणवत्तायुक्त गन्ना बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


बैठक के दौरान ब्लॉक प्रभारी राकेश कुमार ने कोसी नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा प्रस्तुत की। वहीं गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने रामनगर ब्लॉक तथा सुरेश सिंह ने काशीपुर ब्लॉक में वर्षा से संभावित नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
समीक्षा बैठक में वीरेंद्र कुमार मौर्य, दीपक कुमार शर्मा, योगेश चन्द्र भट्ट, सोमपाल सिंह, सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)