logo
Breaking News
● आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह-2026 का आगाज, 1,277 स्नातकों को मिली डिग्री ● हरिद्वार में निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव (देखे वीडियो) ● गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही 16 वर्षीय किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस और जल पुलिस ● 2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में जुटेंगे देश के दिग्गज ● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह
उत्तराखंड

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर IPS कॉलेज में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

✍ Javed Ansari 🕒 21 Jun 2026, 04:02 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर IPS कॉलेज में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेड़पुर चौक-सोहलपुर मार्ग स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (IPS) कॉलेज में उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान पूरे कॉलेज परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया और योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी प्राप्त की।


योग आज की सबसे बड़ी आवश्यकता : विवेक शर्मा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते तनाव और भागदौड़ के बीच योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।


उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति अनेक बीमारियों से बच सकता है, साथ ही उसकी कार्यक्षमता, एकाग्रता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। युवा पीढ़ी को योग से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि वे स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

विश्व स्तर पर बढ़ी योग की पहचान
कार्यक्रम में वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों में लोग योग को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ रहे हैं, जो भारत के लिए गर्व का विषय है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एडमिशन डीन दीपा सैनी, रजिस्ट्रार अमित राधे, आँचल, अन्नू, पिंकी सैनी, मंजीत कौर, आशीष, शिवम कंबोज, शिवानी लोहान, रिजवान अली सहित छात्र-छात्राओं में हसीन अहमद, साक्षी सैनी, सानिया, शिवाजी और तय्यब अली समेत बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।

Comments (0)