logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तराखंड

वक्फ बोर्ड सीईओ पद की जिम्मेदारी मौ. आरिफ के हाथ, शासन ने जारी किया आदेश..

✍ Super Admin 🕒 13 Jan 2026, 11:44 PM
वक्फ बोर्ड सीईओ पद की जिम्मेदारी मौ. आरिफ के हाथ, शासन ने जारी किया आदेश..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार। उत्तराखंड शासन ने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के अतिरिक्त पदभार में परिवर्तन करते हुए यह जिम्मेदारी मोहम्मद आरिफ को सौंप दी है। अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में यह अतिरिक्त दायित्व सैय्यद शिराज उस्मान, अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हरिद्वार (शहरी) के पास था, शासन द्वारा अब उक्त आदेश को निरस्त करते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है।
शासन ने मोहम्मद आरिफ, अनु सचिव, लोक आयुक्त कार्यालय उत्तराखंड (वर्तमान में अधिशासी अधिकारी, उत्तराखंड राज्य हज समिति) को आगामी आदेशों तक उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, देहरादून के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त कार्यभार के एवज में मोहम्मद आरिफ को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वेतन, मानदेय अथवा भत्ता देय नहीं होगा। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण कर शासन को अपनी कार्यभार ग्रहण आख्या उपलब्ध कराएं।

Comments (0)