logo
Breaking News
● रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार ● अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों की सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, डीएम ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के आदेश ● ऑपरेशन प्रहार: पटेलनगर पुलिस का अपराध और नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार ● बनभूलपुरा में युवक की गला काटकर हत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव; साथ रहने वाली महिला लापता ● कलियर में नशे के कारोबार का बड़ा पर्दाफाश! ● उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले ● बेखौफ बदमाशों का तांडव, बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या (देखे वीडियो) ● कलियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद ● पीरपुरा गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव, ग्रामीणों को मच्छरों व कीटों से मिलेगी राहत ● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव
उत्तराखंड

मुख़्तलिफ़ खबर: सच, सवाल और सूफियाना सोच के साथ एक नई पत्रकारिता की शुरुआत

✍ Super Admin 🕒 02 Jan 2026, 10:00 PM
मुख़्तलिफ़ खबर: सच, सवाल और सूफियाना सोच के साथ एक नई पत्रकारिता की शुरुआत

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

पिरान कलियर: पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के आईने की तरह होती है। इसी सोच और जिम्मेदारी के साथ हम “मुख़्तलिफ़ खबर” नाम से एक नए न्यूज़ पोर्टल की इब्तिदा कर रहे हैं।
यह पोर्टल उन तमाम खबरों के लिए समर्पित रहेगा, जो आमतौर पर हाशिये पर चली जाती हैं—चाहे वे क्राइम से जुड़े सख़्त सवाल हों, राजनीतिक गलियारों की सच्चाई, या फिर सूफीइज़्म और धार्मिक सौहार्द की रूहानी बातें। हमारा प्रयास रहेगा कि हर खबर तथ्यों पर आधारित हो, निष्पक्ष हो और समाज को सोचने पर मजबूर करे।

मैं, जावेद अंसारी, निवासी पिरान कलियर (हरिद्वार), पिछले करीब 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा रहा हूँ और बीते 10 वर्षों से मीडिया के विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूँ। इन अनुभवों ने मुझे यह समझ दी है कि खबर सिर्फ सनसनी नहीं होती, बल्कि वह समाज की दिशा तय करने की ताक़त भी रखती है। “मुख़्तलिफ़ खबर” के माध्यम से हमारा विशेष फोकस उत्तराखंड, खासतौर पर हरिद्वार जनपद में क्राइम से जुड़ी ज़मीनी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग, राजनीति की जवाबदेही और सूफीइज़्म व धार्मिक परंपराओं से जुड़ी सकारात्मक, शोधपरक खबरों पर रहेगा। हम न किसी दबाव में लिखेंगे, न किसी एजेंडे के तहत। हमारा उद्देश्य साफ़ है— सच को सामने लाना, सवाल पूछना और समाज में संवाद को ज़िंदा रखना। हमें पूरा यक़ीन है कि आप सभी पाठक, शुभचिंतक और जागरूक नागरिक “मुख़्तलिफ़ खबर” को अपना सहयोग, भरोसा और हौसला देंगे। आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।

Comments (0)