logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तराखंड

ज्वालापुर कोतवाली को राष्ट्रीय सम्मान, उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित..

✍ Super Admin 🕒 23 Jan 2026, 08:46 PM
ज्वालापुर कोतवाली को राष्ट्रीय सम्मान, उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: बेहतर पुलिसिंग, अनुशासित कार्यशैली और सशक्त कानून व्यवस्था का नतीजा अब हरिद्वार पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बनकर सामने आया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा किए गए राष्ट्रीय स्तरीय वार्षिक मूल्यांकन में हरिद्वार जनपद की कोतवाली ज्वालापुर को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है।

यह उपलब्धि पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशन में कोतवाली ज्वालापुर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस मुख्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध नियंत्रण, जनसंपर्क, त्वरित कार्रवाई और कानून व्यवस्था के प्रभावी संचालन के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली का चयन किया गया। चयन के साथ ही कोतवाली ज्वालापुर के तत्कालीन थाना प्रभारी कुंदन सिंह राणा को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया जाएगा। आगामी गणतंत्र दिवस–2026 के अवसर पर देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा यह सम्मान सौंपा जाएगा। इससे पूर्व पुलिस लाइन, देहरादून में होने वाले पूर्वाभ्यास में संबंधित थाना प्रभारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने ज्वालापुर कोतवाली की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन, जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता और अपराध नियंत्रण में निरंतर सुधार के कारण यह सम्मान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल हरिद्वार पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।


उपलब्धि पर एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी देहात शेखर सुयाल, एएसपी ज्वालापुर जितेंद्र चौधरी सहित जिले एवं प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार तथा पूरी पुलिस टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Comments (0)