logo
Breaking News
● एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में दो बड़ी सफलताएं ● श्री विश्वकर्मा सभा, भेल ने मनाया भव्य परिवार मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह ● मौसम अली ने सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल ● बारिश बनी काल! पुलिया पर खेल रही 6 साल की मासूम तेज बहाव में बही, लापता ● 500 CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद खुला वाहन चोर गिरोह का राज, 19 चोरी की बाइक बरामद ● जलभराव वाले क्षेत्रों में पहुंचे गन्ना विभाग के अधिकारी, किसानों को दिए जल निकासी के सुझाव ● गौकशी पर पथरी पुलिस का सख्त एक्शन, 16 पुराने आरोपी थाने बुलाकर किए गए तस्दीक ● हरिद्वार में गैंगवार की बड़ी साजिश टली, दो पिस्टल और 10 कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ● आकांक्षा नेगी के बयान पर पंजाबी समाज में उबाल, 48 घंटे का अल्टीमेटम ● एसएसपी का बड़ा एक्शन! हरिद्वार पुलिस में 76 पुलिसकर्मियों के तबादले ● ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार! रानीपुर पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी, मारपीट और धमकीकांड का खुलासा ● ईदगाह चौक पर खूनी हादसा! ● 758वें सालाना उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक और जांच की मांग (देखे वीडियो) ● ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन, फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उत्तराखंड

"सिडकुल में पुलिस की सख़्ती और संवेदना साथ-साथ—नशा तस्करी पर प्रहार, नाबालिग अपहरण का पर्दाफाश और सेवा के सम्मान की मिसाल..

✍ Super Admin 🕒 31 Jan 2026, 08:05 PM
"सिडकुल में पुलिस की सख़्ती और संवेदना साथ-साथ—नशा तस्करी पर प्रहार, नाबालिग अपहरण का पर्दाफाश और सेवा के सम्मान की मिसाल..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार : औद्योगिक नगरी सिडकुल में बीते दिनों पुलिस की सक्रियता तीन अलग-अलग रूपों में सामने आई—कहीं नशे के सौदागर पर सख़्त कार्रवाई, कहीं नाबालिग से जुड़े जघन्य अपराध का त्वरित खुलासा, तो कहीं 36 वर्षों की निस्वार्थ सेवा के बाद एक होमगार्ड जवान को मानवीय गरिमा के साथ विदाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में सिडकुल पुलिस ने यह साफ संदेश दिया कि अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस और कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों का सम्मान—दोनों ही प्राथमिकता हैं।
--------------------------------------


नशे के सौदागर पर सिडकुल पुलिस का शिकंजा, 240 ट्रामाडोल कैप्सूल व स्कूटी सहित तस्कर दबोचा.....
औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में नशे के कारोबार पर करारी चोट करते हुए सिडकुल पुलिस ने एक युवक को अवैध नशीली दवाइयों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 240 ट्रामाडोल कैप्सूल और काली रंग की एक्टिवा स्कूटी (UK08 BB-6877) बरामद की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर आईएमसी चौक, सिडकुल के पास घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिजीत पुत्र मनिमोहन रॉय, निवासी पीर वाली गली, राजीव नगर, ज्वालापुर (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र मंमगाई, कांस्टेबल हरिसिंह व रिपेन्द्र कैंतुरा शामिल रहे।
--------------------------------------


नाबालिग की इज़्ज़त से खेलने वाला दरिंदा चढ़ा पुलिस के हत्थे, पीड़िता सकुशल बरामद.....
सिडकुल थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के अपहरण व दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सख़्त और तेज़ कार्रवाई के चलते पुलिस ने न केवल आरोपी को दबोचा, बल्कि पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली सिडकुल प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के सहारे आरोपी तक पहुंच बनाई।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान ने बताया कि 27 जनवरी को प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी नवीन पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्राम सराय मिश्रन, थाना खीरो, जनपद रायबरेली (उ.प्र.), हाल निवासी रामधाम कॉलोनी, सिडकुल को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण व काउंसलिंग के लिए भेजा गया है।पुलिस टीम में कांस्टेबल जयकृत सिंह व महिला कांस्टेबल शान्ता शामिल रहीं।
--------------------------------------


मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना होमगार्ड जवान का रिटायरमेंट, थाने में भावुक विदाई......
थाना सिडकुल में 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए होमगार्ड जवान महिपाल सिंह की विदाई ने पुलिस महकमे में मानवीय संवेदनाओं की एक मिसाल पेश की। आमतौर पर औपचारिकताओं तक सीमित रहने वाला रिटायरमेंट, इस बार एक परिवारिक और भावुक समारोह में बदल गया।
थाना परिसर में टेंट लगाकर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जलपान व विभिन्न व्यंजनों के साथ सेवानिवृत्त जवान को सम्मानस्वरूप उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम में उनके परिजन भी मौजूद रहे, जिससे माहौल भावनात्मक हो उठा।.इस आयोजन के पीछे एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की वह सोच रही, जिसमें वर्षों तक निष्ठा और अनुशासन के साथ सेवा देने वाले होमगार्ड जवानों को भी समान सम्मान देने पर ज़ोर दिया गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने महिपाल सिंह को आत्मीयता के साथ विदाई दी। विदाई के क्षणों में जब साथी जवानों ने उन्हें गले लगाया, तो कई आंखें नम हो गईं।

Comments (0)