logo
Breaking News
● प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका की हत्या कर शव गंगनहर में फेंका, ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा ● श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी का बड़ा दावा: "मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है", सोशल मीडिया वीडियो पर जताई गंभीर आशंका (देखे वीडियो) ● कांवड़ मेले के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: पहली बार साइबर कमांडो तैनात, AI फर्जी वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई ● पिरान कलियर में कथित भड़काऊ वीडियो पर बढ़ा विवाद, भीम आर्मी ने कार्रवाई की उठाई मांग ● कलियर पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR पोर्टल से 52 खोए मोबाइल बरामद, ₹10 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई ● हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 18 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद ● 13 दिन स्कूल बंद, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई ● ₹5000 का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा ● राजकीय सम्मान के साथ निरीक्षक मनोज मनराल को अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि ● शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर गन्ना विकास परिषद काशीपुर सक्रिय, किसानों के साथ समन्वय बैठक आयोजित ● पिरान कलियर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 98 लोगों की हुई आंखों की जांच ● हरिद्वार पुलिस की अपराध गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का सख्त संदेश, 33 पुलिसकर्मी बने "मैन/वूमेन ऑफ द मंथ" ● ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑटोलिफ्टर गैंग का किया भंडाफोड़, 25 चोरी की बाइक बरामद( देखे वीडियो) ● महादेव मंदिर डबल मर्डर मिस्ट्री का 24 घंटे में खुलासा, गद्दी की रंजिश में दो साधुओं की हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार ● 758वें उर्स/मेला-2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, प्रशासन ने कसी कमर
उत्तराखंड

"सरकार जनता के बीच: पुष्कर सिंह धामी की खाट चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश (देखें वीडियो)

✍ Super Admin 🕒 16 Feb 2026, 08:56 PM
"सरकार जनता के बीच: पुष्कर सिंह धामी की खाट चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश (देखें वीडियो)

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

हरिद्वार: “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आयोजित मुख्य सेवक जन चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। पारंपरिक अंदाज में खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

जन चौपाल में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और स्थानीय नागरिकों ने सड़क, बिजली, पेयजल समेत विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को सभी प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुख्य सेवक की चौपाल” सरकार की जवाबदेही का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग और ग्रामीण विकास योजनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने समान नागरिक संहिता को सामाजिक समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के लिए 96 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकास योजनाओं को गति मिली है और पारदर्शिता के माध्यम से प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाया गया है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, देशराज कर्णवाल, जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, ओम प्रकाश जमदग्नि, शोभाराम प्रजापति, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, महंत ऋषिश्वरानन्द, संत जगजीत सिंह, बलवंत सिंह चौहान, राजीव शर्मा, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, अमन त्यागी, मनीष चौधरी, विक्रम भुल्लर, महंत रविदेव शास्त्री, तेलूराम वाल्मीकि, ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, योगेश चौहान, पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments (0)